logo

झारखंड के सांस्कृतिक जागरण के अगुआ थे भगवान बिरसा मुंडा- दीपक प्रकाश

2028.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भगवान बिरसा
मुंडा ने गुलामी के कालखंड में जनजाति समाज को नई दिशा दी। उनकी लड़ाई अंग्रेजी दस्ता व उनके कुचक्र ने जनजाति समाज की संस्कृति और पहचान मिटाने की कोशिश की। जिसके खिलाफ वे अंतिम सांस तक लड़ते रहे। ये बातें शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश कही। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सांस्कृतिक जागरण के अगुवा थे। दरअसल भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर दीपक प्रकाश के अलावा प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भगवान बिरसा मुंडा की कोकर स्थित समाधि स्थल पहुंचकर सभी ने पुष्प चढ़ाए। इसके अलावा पुराना जेल परिसर प्रदेश कार्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

भगवान बिरसा मुंडा दैवगुण संपन्न एक महामानव थे - लक्ष्मीकांत वाजपेई
प्रदेश भाजपा प्रभारी राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा दैवगुण संपन्न एक महामानव थे जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से संपूर्ण जनजाति समाज का गौरव बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

साथ सच्चे समाज सुधारक थे भगवान बिरसा मुंडाबाबूलाल मरांडी
भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी छोटी आयु में ऐतिहासिक कार्य किए। ये बातें बाबूलाल मरांडी ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष भी किया और समाज सुधार के कार्य भी किए। जनजाति समाज उनके पद चिन्हों पर आगे बढ़ते हुए अपनी पहचान ,परंपरा  को अक्षुण्ण रख सकता है।

भगवान बिरसा के सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि- कर्मवीर सिंह
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि जल-जंगल व जमीन के साथ अपनी संस्कृति और परंपरा को सुरक्षित रखना ही भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। क्योंकि, राष्ट्र विरोधी ताकतें आज भी जनजाति  समाज की पहचान को मिटाने की लगातार कोशिश कर रही हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N