logo

2 हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, चक्रधरपुर के पास मुख्य रेल लाइन पर परिचालन बाधित

2 हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, चक्रधरपुर के पास मुख्य रेल लाइन पर परिचालन बाधित

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर भालूलता और जराईकेला रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किलोमीटर संख्या 387/4 के पास एक लॉन्ग हॉल मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी के पीछे के दो डिब्बे अचानक बाकी ट्रेन से अलग हो गए। इस दौरान दोनों हिस्सों को जोड़ने वाला नकल (कपलिंग) खुलकर पटरी पर गिर गया। घटना के कारण मुख्य रेल लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया। मालगाड़ी के अचानक दो हिस्सों में बंटने से रेलवे परिचालन पर असर पड़ा और रेल विभाग में हलचल मच गई। 


तीसरी रेल लाइन चालू, जांच में जुटा रेलवे विभाग
घटना के बाद मुख्य रेल लाइन प्रभावित हुई, हालांकि तीसरी रेल लाइन चालू रहने के कारण यात्री ट्रेनों और अन्य मालगाड़ियों की आवाजाही जारी रही। इस वजह से रेल यातायात पूरी तरह ठप नहीं हुआ। रेलवे विभाग की ओर से घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मालगाड़ी के पीछे के दो डिब्बे बाकी रेक से किस वजह से अलग हुए और कपलिंग खुलकर पटरी पर कैसे गिर गई। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Tags - Railway News Chakradharpur Jharkhand News Goods Train Railway Disruption