logo

लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा को बधाई दी

्दलद1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में भालाफेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा ब्रांज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को शुक्रवार को बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रश्नकाल शुरू होने से पहले पेरिस ओलंपिक में शुक्रवार को भारत को मिले इन दो पदकों को उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है...नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर भारतीय खेल जगत में नया इतिहास रचा है...इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।


बिरला ने कहा कि हम खिलाड़ियों को उनकी भावी सफलता के लिए शुभकामना देते हैं। इसके बाद सदस्यों ने मेज थपथापाकर भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए। दूसरी तरफ, भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2 . 1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Tags - Hockey Lok Sabha Hockey Paris Olympics Neeraj Chopra Silver Medal