logo

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का दावा, बिहार में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार

sdtybaeybae.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी प्रमुख दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।
सांसद सुखदेव भगत हाल ही में बिहार में चुनाव प्रचार कर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से इंडिया गठबंधन की ओर दिखाई दे रहा है। भगत ने बताया कि बिहार के युवाओं में गठबंधन के प्रति उत्साह है और लोग केंद्र सरकार की नीतियों से नाराज़ हैं।
सुखदेव भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने ‘अच्छे दिनों’ के जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। जनता अब इन वादों से निराश है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि मतदान के रुझानों को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार बिहार की जनता ने मन बना लिया है बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Tags - latest Sukhdev Bhagat News Sukhdev Bhagat News Updates latest Sukhdev Bhagat news latest Sukhdev Bhagat News Sukhdev Bhagat Updates Sukhdev Bhagat News in Hindi Latest jharkhand news Jharkhand News Updates jharkhand News updates latest jkharkhand