द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले में आगामी पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले के बक्सिडीपा स्थित पुलिस लाइन में लोहरदगा पुलिस ने हिंसा से निपटने के लिए एंटी राइट मॉक ड्रिल का अभ्यास कर शक्ति प्रदर्शन किया है। रामनवमी, प्रकृति पर्व सरहुल और ईद को लेकर यह अभ्यास किया गया ताकि जिले में विधि व्यवस्था और शांति बनी रहे। शांतिपूर्ण रूप से त्यौहार मनाने को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल में लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, एसडीओ अमित कुमार सहित कई अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए जहां हिंसा जैसी स्थिति बनाकर उससे निपटने का अभ्यास किया गया। रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व को लेकर जिले के चौक - चौराहो में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी साथ ही मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
.jpg)
वही संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी साथ ही जिले में सीसीआर डायल 112 के माध्यम से 24 घंटे गश्ती की जाएगी ताकि विधि व्यवस्था में किसी प्रकार का चूक न हो सके। जिला प्रशासन ने आम लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का अपील करते हुए आने वाले त्योहारों के लिए शुभकामनाएं दी है, साथ ही कहा जिले में आगामी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट है और सभी तरह के जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने के लिए सक्षम हैं आने वाले त्यौहार जिला में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न होगी। प्रशासन सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर नजर रखी हुई है अफवाह उड़ाने और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर सख्त करवाई की जाएगी।
.jpeg)