logo

झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा में लोहरदगा की रही महत्वपूर्ण भागीदारी

रांची3.jpg

द फॉलोअप डेस्क


युवा आजसू के तत्वाधान में प्रभात तारा मैदान, धुर्वा रांची में आयोजित "नवनिर्माण संकल्प सभा"में भाग लेने के लिए लोहरदगा से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। ये लोग जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भारती, युवा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लाल मनीष नाथ शाहदेव एवं लोहरदगा विधानसभा प्रभारी केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत के नेतृत्व में कार्यक्रम में शामिल हुए।


बता दें कि आजसू ने आरोप लगया है कि झारखंड सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगने का काम कर रही है। 
इसके खिलाफ संकल्प सभा में पूरे झारखंड के युवा एवं लोहरदगा के युवा शिक्षा की डिग्री के साथ सम्मिलित हुए। यह डिग्री सरकार को मुहैया कराई जाएगी। जिससे उनको नौकरी या भत्ता दिया जा सके। जो कार्य हेमंत सरकार 5 सालों में नहीं कर पाई है, उस काम को याद दिलाते हुए बेरोजगार युवाओं की डिग्रियों की लिस्ट सरकार को सौंपी जाएगी। इस सभा में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने युवाओं को राज्य नवनिर्माण के लिए अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा, युवा जब जब जगा है देश की तकदीर बदली है। इसी आशा के साथ यह संकल्प रैली रखी गई है। युवाओं के लिए झारखंड नवनिर्माण का सपना सुदेश महतो एवं आंदोलनकारियों ने देखा था। उन सपनों को पूरा करने के लिए आजसू पार्टी आज के बाद फिर से आंदोलन चलाते हुए झारखंड का नवनिर्माण करने के लिए आगे बढ़ने का कार्य करेगी। 

इस रैली में लोहरदगा से अलग-अलग क्षेत्र से टीम बनाकर अलग-अलग नेतृत्व में युवा रांची पहुंचे थे। इसमें मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष विजय उराँव के नेतृत्व में एक टीम, कुडू प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में अलग टीम, परमेश्वर महतो, संजय महतो, साजिद कलाल, संजय साहू, कामेश्वर यादव आदि के नेतृत्व में अलग टीम रांची पहुंची थी।

Tags - रांची आजसू संकल्प सभा Jharkhand News News Jharkhand