logo

जमशेदपुर : गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर 14 घंटे से जलजमाव के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया जल सत्याग्रह 

jsr_jal_jamaav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टाटा कमिंस कांट्रेक्टर गेट के समीप 14 घंटे से जलजमाव से हजारों की आबादी प्रभावित थी। स्कूली बच्चे, ठेका मजदूर, कंपनियों के कर्मी सभी परेशान थे। वहीं जल जमाव से बहुत दुर्घटनाएं हो रही थी। प्रबंधन से वार्ता करने गये स्थानीय निवासियों को प्रबंधन के ढुलमुल रवैये को देखते हुए स्थानीय निवासियों के द्वारा जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि एवं राजनीतिक दल के द्वारा जल सत्याग्रह शुरू किया।
जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि यह जलजमाव प्राकृतिक नहीं है कंपनी द्वारा निर्मित है। कंपनी द्वारा अपने दीवार के बाहर अवैध रूप से पार्किंग का निर्माण किया गया है और कंपनी के भीतर से बहने वाले नाले को बंद कर दिया गया है। जिससे आज हजारों लोग प्रभावित हो रहे है ये मानव निर्मित आपदा का जिम्मेदार कंपनी प्रबंधन है ।
6 घंटे के जल सत्याग्रह के बाद कंपनी प्रबंधन की नींद खुली, उनके द्वारा मोटर से एवं जनता के दबाव में अपने नाले को खोलने के बाद पानी की निकासी हुई। जनप्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से इसके स्थायी समाधान की मांग रखी, कंपनी प्रबंधन द्वारा इसे जल्द करने का आश्वासन मिला जिसके बाद जल सत्याग्रह समाप्त हुआ।
इस अवसर पर मुखिया रणजीत सरदार, सोनका सरदार,पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा, भाजपा जिला युवा मोर्चा के गोविंदपुर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, विपिन सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रकाश दूबे, संतोष कुमार, आदिवासी यंग बायसी क्लब के राजबान सिंह, बिरसा लोहार, रामकिशन सुंडी, गोविंदा जोड़ा,बीरबल सोय,बीरू पुंगुआ, रम्य बनारा, सत्यजीत बनर्जी, संजय सिंह, दिनेश सिंह, दीपक कुमार सहित सैकड़ो गोविंदपुर वासी उपस्थित थे।



 

Tags - latest jamshedpur news jamshedpur updates latest jamshedpur News jamshedpur News Updates latest jharkhand News jharkhand Updates Latest jharkhand News jharkhand Latest News