द फॉलोअप डेस्कः
जेएमएम के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद से खाली हुई डुमरी विधानसभा सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है की एनडीए की तरफ से वहां आजसू अपना उम्मीदवार उतारेगी। वहीं जेएमएम में लगभग यह तय हो चुका है की दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी वहां से चुनाव लड़ेंगी। क्योंकि एकलौते पुत्र राजू महतो उर्फ अखिलेश महतो की उम्र चुनाव लड़ने की नहीं हुई है। इन चर्चाओं के बीच बोरियों के विधायक और जेएमएम के वरिष्ठ नेता लोबिन हेंब्रम ने सीएम हेमंत सोरेन से यह मांग की है कि उप चुनाव की घोषणा से पूर्व उनके परिवार के किसी सदस्य को मंत्री पद दिया जाए ताकि समाज में एक बेहतर मैसेज जाए। और जीत भी आसान हो।

पार्टी लेगी आखिरी फैसला
मधुपुर उपचुनाव में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस तरीके का फार्मूला लागू किया था और पार्टी को उस सीट पर जीत भी मिली थी। इसी फार्मूले को लोबिन हेंब्रम दोबारा दोहराने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी इससे पहले गुरुजी और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिलकर अपनी गुहार लगा चुकी हैं। अब आखिरी फैसला तो पार्टी को लेना है लेकिन जिस तरीके से लोबिन हेंब्रम ने बात को रखा है अगर यह बात कई के जुबान से निकलने लगी तो जेएमएम को इसका नुकसान हो सकता है। हालांकि लोबिन ने जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि देने की मांग की है और कहा है कि ये तभी पूरा होगा जब जेएमएम के अलावा कोई भी दल अपना उम्मीदवार वहां ना खड़ा करे
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N