logo

लिट्टीपाड़ा जलापूर्ति योजना अधूरी, रघुवर दास ने 217 करोड़ की परियोजना पर उठाए सवाल

LITTIPADA.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास पाकुड़ परिसदन पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस दौरान रघुवर दास ने जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अधूरा पड़ा बहु जलापूर्ति योजना पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब लिट्टीपाड़ा के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए 217 करोड़ राशि की स्वीकृति की थी, मगर आज तक योजना पूरी नहीं हो सकी।

रघुवर दास ने कहा कि लिट्टीपाड़ा आदिवासी बहुल क्षेत्र है यहां के लोग झरने का पानी पीने को मजबूर हैं। लिट्टीपाड़ा में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए हमने 217 करोड़ की योजना बनाई थी। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज तक लिट्टीपाड़ा के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद यहां के आदिवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रही है यह दुर्भाग्य की बात है।

Tags - raghuvar das pakur littipara water supply scheme incomplete project