रांची
साहित्य 24 मंच, झारखंड इकाई की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव “आविर्भाव, 2026” अरगोड़ा स्थित ब्लू रिज होटल में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
साहित्य के क्षेत्र में “साहित्य कोहिनूर सम्मान” से डॉ. सुरिंदर कौर नीलम, पत्रकारिता के क्षेत्र में “निर्भय पत्रकारिता सम्मान” से सन्नी शारद तथा कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए युवा कलाकार मनीष कुमार महतो को “कला शिल्प सम्मान” प्रदान किया गया। इसके अलावा डॉ. उर्मिला सिन्हा, रेणु झा, मीरा सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, निर्मला कर्ण, पुष्पा पाण्डेय, रश्मि सिन्हा और आकांक्षा चौधरी सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
.jpeg)
इस अवसर पर साहित्य 24 द्वारा प्रकाशित साझा संग्रह ‘झारखंड रागिनी’ और अंशिता सिन्हा की पुस्तक ‘स्मृति की महकती पंखुड़ियां’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम को और जीवंत बनाने के लिए संध्या उर्वशी, रंगोली सिन्हा एवं उनकी टीम द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
संस्था की अध्यक्ष रूपा ‘अनंत’ ने कहा कि साहित्य 24 मंच आगे भी साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा, साथ ही पुस्तक प्रकाशन की गतिविधियां भी चलती रहेंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की कार्यकारिणी सदस्य रिम्मी वर्मा, अंशिता सिन्हा और सीमा कुमार का विशेष योगदान रहा।
