logo

ब्यूरोक्रेटस की सूची हो रही तैयार, सत्ता में आने के बाद होगी सीधी कार्रवाई- बाबूलाल मरांडी

1749.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हेमंत सरकार के गुड बुक में बने रहने की नीयत से विभिन्न जिलों के कई डीसी एवं एसपी जुट ग हैं। वैसे ब्यूरोक्रेटस की सूची तैयार की जा रही है। मिशन 2024 के तहत सत्ता में आने के बाद उन पर सीधी कार्रवाई की जागी। यह बातें भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को चाईबासा के पिल्लई हॉल मैदान में कही। अभय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के पश्चिमी सिंहभूम जिला ईकाई की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में वे शामिल होने यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि विगत दिनों पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में घटी एक घटना से जोड़कर अभय सिंह सहित कई नेताओं के विरुद्ध प्रशासन की ओर से एकतरफा कार्रवाई की गई है

एक विशेष समुदाय को खुश रखने का प्रयास
बाबूलाल ने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सरकार का गठन हुआ है, तब से ही यह सरकार तुष्टिकरण के तहत कार्य कर रही। केवल एक विशेष समुदाय को खुश रखने के लिए ही हिंदुवादी नेताओं एवं लोगों पर कार्रवाई कर रही है। सारा खेल राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के निर्देश पर हो रहा है। वोट बैंक को सुरक्षित करने की रणनीति में विभिन्न जिलों के उपायुक्त और एसपी हेमंत सरकार का साथ दे रहे हैं। यही कारण है कि लगातार सात हिंदुवादी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की कवायद तेज हो गयी है। मौके पर गुरु चरण नायक, झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, जवाहर लाल बानरा, सहित अन्य भी उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT