logo

शराब घोटाला मामला : आरोपी गजेंद्र सिंह को ACB कोर्ट से मिली जमानत

ACB6.jpeg

रांची
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में सोमवार को बहुचर्चित झारखंड शराब घोटाले से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी गजेंद्र सिंह की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बहस पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। गजेंद्र सिंह को 20 मई को ACB ने गिरफ्तार किया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में थे। 18 जून को उन्होंने जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। अदालत के फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी मामले के एक अन्य आरोपी विनय सिंह को कोर्ट ने अग्रिम जमानत प्रदान की थी। ACB की जांच में गजेंद्र सिंह को झारखंड के शराब घोटाले के अहम आरोपियों में शामिल बताया गया है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest