logo

गोड्डा : चौमिन दुकान की आड़ में चल रहा था शराब कारोबार, 45 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

godda_chowmine.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम माणिकपुर भगैया में एक चौमिन दुकान से 45 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दुकान संचालक अजय राम को अवैध शराब की खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर को गोड्डा पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि झारखंड में नई शराब नीति लागू होने के कारण अधिकतर पुराने शराब दुकानें बंद हैं, और इसी का फायदा उठाते हुए कुछ लोग अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे हैं। सूचना में बताया गया था कि ग्राम माणिकपुर भगैया में अजय राम अपने चौमिन दुकान की आड़ में अवैध विदेशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है।
सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अजय राम की दुकान पर छापेमारी की, जहां से विभिन्न ब्रांड की कुल 45 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को विधिसम्मत जब्त कर लिया है और दुकान संचालक अजय राम को मौके से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


 

Tags - latest Godda News Godda news Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand news latest jharkhand News Godda Police News Godda police News Updates