logo

रोटी क्लब रिम्स के सहयोग से लायंस क्लब अम्बर ने किया फूड फॉर हंगर कार्यक्रम का आयोजन

lion1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रोटी क्लब रिम्स के सहयोग से लायंस क्लब अम्बर, रांची द्वारा गुरुवार को  “फूड फॉर हंगर” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष दीपाली रस्तोगी ने किया। इस सेवा कार्य में क्लब के चेयरपर्सन पंकज, सचिव रश्मि सिंह, नीरज, राधिका, ज्योति, शालिनी, अमित, अनुज एवं माधवेश ने भी दीपाली रस्तोगी के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी सदस्यों ने मिलकर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं भूख से पीड़ित लोगों तक सहायता पहुँचाना तथा सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान सभी सदस्यों का सहयोग और समर्पण सराहनीय रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपाली रस्तोगी ने कहा कि समाज सेवा लायंस क्लब की मूल भावना है और भविष्य में भी इस प्रकार के मानवीय कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम को स्थानीय लोगों की व्यापक सराहना प्राप्त हुई।

Tags - Rotary Club RIMS Lions Club Ambar Food for Hunger program