द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा के बगड़ू पहाड़ पर मंगलवार की सुबह तेंदुआ नजर आया। यह मामला लेकर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल बगड़ू माइंस में चलने वाली ट्रक के ड्राइवरों ने मंगलवार की सुबह बगड़ू एस मोड़ के समीप एक तेंदुआ देखा। उन्होंने अपने मोबाइल में उसकी तस्वीर कैद कर ली। बताया जा रहा है कि तेंदुओं का मूवमेंट दो-तीन गांवों के पास देखा गया है। वहीं, वन विभाग के वनरक्षकों ने भी एक तेंदुआ होने की पुष्टि की है। ऐसे में वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष कर सतर्क रहने की अपील की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT