logo

विधानसभा कर्मियों ने दी चालक सुरेश साव को श्रद्धांजलि

विधानसभा कर्मियों ने दी चालक सुरेश साव को श्रद्धांजलि

द फॉलोअप, रांची
झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में चालक के पद पर कार्यरत  सुरेश साव का शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया ।अपराह्न 02:00 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु विधान सभा लाया गया । पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत सुरेश साव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का  मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रंजीत कुमार,प्रभारी सचिव, झारखंड विधानसभा ने शोक सभा में जानकारी दी कि स्वर्गीय श्री सुरेश साव का जन्म 11 जनवरी 1968 को ग्राम-जमुने, पो०-रजावाडीह, थाना-डालटनगंज, जिला-पलामू, झारखण्ड में हुआ था। उन्होंने 28 जुलाई 2004 को झारखण्ड विधान सभा में चालक के पद पर अपना योगदान दिया था।

Tags - Jharkhand Legislative Assembly Driver Suresh Sao Demise Palamu