logo

मणिपुर को जलता छोड़ मोदी और भाजपा अध्यक्ष कर रहें दौरा, इनके लिए जनता नहीं बल्कि चुनाव अधिक महत्वपूर्ण : कांग्रेस

WhatsApp_Image_2023-06-21_at_9_51_02_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची
अमित शाह 2024 के लोकसभा चुनाव के सिलसिले में दो बार झारखंड का दौरा कर चुके हैं। इस बार बाहर के तीन नेताओं को बीजेपी ने पहले भेजा है। बीजेपी के बाहरी नेताओं के झारखंड आने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जून को  गिरिडीह आने वाले हैं। वो गिरिडीह में सभा को संबोधित करेंगे। झारखंड दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि मणिपुर जल रहा है,  हजारो के तादाद में मारे जा रहे है, लोगों की रोजी रोजगार छीनी जा रही है और देश के प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर और राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी दौरे पर निकले हैं। यह साफ प्रतीत होता है कि भाजपा के लिए देश की जनता नहीं बल्कि चुनाव अधिक महत्वपूर्ण है। देश की जनता मरे उसके रोजी रोजगार छीने जाए लेकिन हम तो चुनावी रैली करेंगे। झारखंड आने के पूर्व मानवता के नाते ही सही कम से कम नड्डा जी को मणिपुर का दौरा जरूर करनी चाहिए।

 
कांग्रेस ने पूछे छह सवाल

राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड दौरे के क्रम में कम से कम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन प्रश्नों के जवाब जरूर अपने सभा में देंगे।
1-झारखंड की जनता का हक और अधिकार का पैसा कम मिलेगा ?
2- महंगाई कब कम होगी ?
3- दो करोड़ युवाओं को प्रत्येक वर्ष रोजगार का वादा का क्या हुआ ?
4- एैसा क्यूं है कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है?
5- जनता द्वारा चुनी हुई गैर भाजपाई सरकारें गिरायी जा रही है ?, पिछले नौ सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
6- ऐसा क्यूं हो रहा है कि बजट में कटौती कर मनरेगा जिसी योजनाओं को कमजोर की जा रही है। गरीब, आदिवासी की सपनों को क्यों कुचला जा रहा है।
साथ हीं उन्होने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि झारखंड में रैली को संबोधित करने के उपरांत नड्डा जी इन प्रश्नों का जवाब जरूर देंगे जाएंगे।