logo

HEC सेक्टर-2 में हादसा : झुका हुआ पोल गिरा, CRPF ड्राइवर घायल

Truck_Accident_Image.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची के HEC सेक्टर-2 में अचानक हुआ हादसा। सड़क किनारे खड़े सीआरपीएफ के एक मिनी ट्रक पर अचानक बिजली का पोल गिर गया। इस घटना में सीआरपीएफ के ट्रक ड्राइवर को चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मदद की और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

इस मामले में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज आंधी के कारण बिजली का पोल पहले से ही झुक गया था, जो आखिरकार गिरने के बाद यह हादसा हो गया।