logo

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने की विधायक सीपी सिंह से मुलाकात, ये बताया कारण 

cp_amar.jpeg

रांची 

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रांची विधायक सीपी सिंह से मुलाकात की। अमर बाउरी ने उनके आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीपी सिंह ने भी उनको मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कहा कि झारखंड की जनता की आवाज अब और बुलंद होगी। हेमंत सरकार को हर सवाल का जवाब देना होगा। 

झारखंड के हालात पर चर्ची की

इस मुलाकात के बाद अमर बाउरी ने कहा कि सीपी सिंह राज्य में बड़े नेताओं में से एक हैं। मैंने उनसे मार्गदर्शन लिया और झारखंड के हालात पर चर्ची की। सिंह से मुलाकात के बाद अमर बाउरी रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक माता छिन्नमस्तिका की पूजा के बाद वह अपने विधानसभा क्षेत्र चंदनकियारी जाएंगे। 

अमर बाउरी का सियासी सफर 
बता दें कि चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर जीत हासिल की थी। बाद में अमर बाउरी सहित झाविमो के 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए और रघुवर दास के नेतृत्व में पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। अमर बाउरी को रघुवर कैबिनेट में भू-राजस्व मंत्री बनाया गया। बता दें कि फरवरी 2020 के बाद बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनाया गया था। लेकिन झाविमो के बीजेपी में विलय को लेकर विधानसभा में जारी दल-बदल केस को लेकर तकनीकी कारणों का हवाला देकर उन्हें नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया गया था। इसकी वजह से कई आयोगों का गठन नहीं हो सका था।