रांची
चाईबासा लाठीचार्ज प्रकरण में फर्जी केस के तहत गिरफ्तार सभी आरोपियों को जमानत मिल गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि जिन मासूम बच्चों से उन्होंने वादा किया था, वह अब पूरा हो चुका है। उनके मुताबिक सभी आरोपी—जिसमें एक नाबालिग आदिवासी बच्चा और इन बच्चों की मां भी शामिल हैं—कल अपने घर लौट आएंगे।

चंपाई सोरेन ने लिखा कि इन बच्चों के चेहरों पर अब उदासी का साया नहीं रहेगा, बल्कि खिलखिलाहट लौट आएगी। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों और स्थानीय समुदाय में भी राहत और खुशी का माहौल है। चाईबासा में हुए लाठीचार्ज के बाद इन लोगों को कथित तौर पर फर्जी मामलों में जेल भेजा गया था। जमानत मिलते ही परिवारों को अब न्याय मिलने की उम्मीद एक बार फिर मजबूत हुई है।
