logo

लातेहार : राहुल सिंह गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

arrested.jpg


चंदवा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।
बताया गया कि 9 मई को चंदवा के बोरसीदाग स्थित पीआरए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सड़क निर्माण साइट पर काम कर रहे मजदूरों पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसके बाद 15 मई को लातेहार में एमजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर भी गोलीबारी हुई। पुलिस जांच में पता चला कि यह हमला राहुल सिंह और जेल में बंद कुख्यात बजरंगी उर्फ दीपक मेहता के इशारे पर किया गया था। खबर मिली कि कुछ अपराधी चंदवा के पन्नाटांड़ जंगल में जमा होकर अमझरिया कैंप में हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।


एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने अमझरिया स्थित कैंप पर छापा मारकर सात अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, 19 जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम
1.    रोहित कुमार (पिता- द्वारिका लोहरा, कूरा, लातेहार)
2.    कुंदन तूरी (पिता- महेंद्र तूरी, कूरा, लातेहार)
3.    विशाल लोहरा (पिता- दिनेश लोहरा, चंदनडीह, लातेहार)
4.    शुभम लोहरा (पिता- अर्जुन लोहरा, बुल्हू, चंदवा)
5.    प्रमोद लोहरा (पिता- महेंद्र लोहरा, कुरियाम, बालूमाथ)
6.    विक्रांत सिंह (पिता- रामवृक्ष सिंह, हेठलोटो, लातेहार)
7.    विनय गुप्ता (पिता- रामरतन प्रसाद, चटनाही, लातेहार)
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी
इस अभियान में एसडीपीओ अरविंद कुमार के साथ चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार, अवर निरीक्षक भावेश यादव, ललन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अनोज कुमार ओझा, मनोज कुमार दुबे और सैट-44 के सशस्त्र बल शामिल थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest