logo

15 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू गिरफ्तार, 55 से अधिक हिंसक मामलों का आरोपी

ुोलरपह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। लातेहार जिले के हेसला गांव से पुलिस ने भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमांडर और 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक एके-56 राइफल और एक पिस्टल भी बरामद की गई है। लंबे समय से फरार रविंद्र गंझू की तलाश में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी अभियान चला रही थीं।


लोहरदगा-लातेहार-गुमला के जंगलों में था सक्रिय
झारखंड सरकार ने कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह मुख्य रूप से लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिलों के सीमावर्ती जंगलों में सक्रिय था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ 50 से अधिक नक्सली मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। वह कई वर्षों से संगठन के लिए गतिविधियों का संचालन कर रहा था और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।


55 से अधिक हिंसक मामलों का आरोपी
पुलिस के अनुसार रविंद्र गंझू 55 से अधिक नक्सली हिंसा की घटनाओं का मुख्य अभियुक्त है। उस पर कई पुलिसकर्मियों की हत्या सहित कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के केस नंबर RC 2/22 में भी वह फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर संगठन की गतिविधियों, नेटवर्क और अन्य नक्सलियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Tags - Jharkhand Police Latehar Maoist Naxal Crime