logo

लातेहार :  तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, 9 घायल, 6 की हालत गंभीर; रिम्स रेफर

accident_new.jpg

लातेहार

चंदवा से सटे एनएच 75 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिली खबर के मुताबिक रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत सिकनी के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार 9 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।


स्थानीय लोगों ने बचाई जान
हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक यात्री का हाथ जबकि चार लोगों के पैर टूट गए हैं। सभी घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर तक एनएच 75 पर आवागमन प्रभावित रहा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest