logo

लातेहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला समेत दो की मौत

SCOR3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर मौजूद राखी देवी और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज, बिटू समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों को रिम्स किया गया रेफर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। बताया गया कि हादसे के समय घर के बाहर मौजूद लोग वाहन की चपेट में आ गए, जबकि स्कॉर्पियो में सवार लोगों को भी गंभीर चोटें आईं।


दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

Tags - Latehar Chandwa Road Accident Jharkhand Scorpio