logo

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन लालू यादव और ममता बनर्जी ने जताया शोक, बोले-संघर्ष और समर्पण की मिसाल थे

लालू_यादव_ममता_बनर्जी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर RJD सुप्रीमो लालू यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है और गहरी संवेदना व्यक्त की है। लालू यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "संघर्षों के आदि हमारे साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूँ। उनके साथ सांझा संघर्षों की अनेक यादें जुड़ी है। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में उनकी महत्ती भूमिका रही है। समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार दुख की इस घड़ी में गुरु जी के परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"
 

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और मेरे आदिवासी भाइयों और बहनों के गुरु दिशोम (महान नेता) शिबू सोरेन के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ। मेरे भाई हेमंत सोरेन,उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री, साथ ही उनके पूरे परिवार, बिरादरी और उनके सभी अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं उन्हें अच्छी तरह जानती थी और उनका सच्चा सम्मान करती था।"

 

Tags - Mamta Banerjee Lalu yaadav latest jharkhand News jharkhand News updates jharkhand Updates latest updates Latest updates latest jharkhand news Shibu Soren news Shibu Soren News Updates