logo

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, सोने के जेवरात समेत नकदी गायब

chori_ai_generated.jpg

जमशेदपुर
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 40 हजार नकद और लगभग 44 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर लिए. जानकारी के अनुसार, क्रिस्टोफर अथैड अपने परिवार के साथ ओडिशा गये हुए थे, जबकि उनके भाई एडवर्ड अथैड बेंगलुरु में थे. इसी दौरान खाली घर को चोरों ने निशाना बनाया. 21 मई को लौटने पर परिवार को घर का ताला टूटा मिला और अलमारी खुली पाई गयी.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पीड़ित क्रिस्टोफर अथैड ने बताया कि 20 मई को मेड ने उन्हें सूचना दी थी कि मेन गेट का ताला गायब है, जिसके बाद चोरी की आशंका जताई जा रही थी. पुलिस को सूचना देने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

 

Tags - Theft in bistupur Bistupur Theft news Theives in jamshedpur Bistupur closed house Latets jamshedpur news