logo

करम पर्व पर महिलाओं को तोहफ़ा, मंईयां सम्मान योजना से 3.78 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गये 94.66 करोड़ 

maiyan_samman0120.jpg

रांची
करमा पर्व के मौके पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची ज़िले की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को अगस्त माह की सम्मान राशि दी गई है। इसके तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये का आधार आधारित भुगतान किया गया।
जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी इलाक़ों में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला। अगस्त माह में अनगड़ा की 16,687, बेड़ो की 20,672, बुंडू की 8,521, चान्हो की 19,772, कांके की 31,487, मांडर की 23,234, नगड़ी की 17,374, नामकुम की 17,524, ओरमांझी की 18,270, रातू की 18,630, सिल्ली की 21,234, सोनाहातू की 12,932 और तमाड़ की 18,486 महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त हुआ। इसके अलावा रांची शहरी क्षेत्र और विभिन्न नगर पंचायतों में भी हज़ारों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हुई हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest