सोनाहातु
झारखंड अधिविध परिषद राँची द्वारा मैट्रिक परीक्षाफल जारी कर दिया है । परीक्षाफल जारी होते ही चोकाहातु के बहादुर बेटी कस्तूरबा विद्यालय जाड़ेया के प्रतिभाशाली छात्रा खुशबू कुमारी मुण्डा 95.40 प्रतिशत अंक के साथ सोनाहातु प्रखंड टॉपर बनकर इतिहास रच दी है। मौके पर जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो उनके घर जाकर भारतीय संविधान नामक पुस्तक भेंट कर बधाई दी।
खुशबू की मेहनत से झारखंड के बच्चों में नई उम्मीद
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि खुशबू कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से गरीबी और विपत्तियों को पराजित कर इस मुकाम पर पहुँची है । खुशबू मुंडा बचपन में ही अपने पिताजी हरेन मुंडा के निधन का दर्द झेला, उनकी माँ गुरुवारी मुंडा रेजा मजदूरी करके खुशबू के सपनों को पंख दी है । खुशबू ने न सिर्फ अपने परिवार का का मान बढ़ाया बल्कि पूरे झारखंड के लाखों संघर्षरत बच्चों को नई उम्मीद दी है।
सिल्ली में टॉपर्स का होगा सम्मान
साथ ही देवेन्द्र नाथ ने यह भी घोषणा किया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रतिभा सम्मान समारोह - 2026 “ का आयोजन जल्द ही किया जाएगा । इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है । मौके पर खुशबू कुमारी मुंडा ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय मेरी माँ और मेरे विद्यालय के शिक्षक को जाता है, मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हूँ ।