logo

कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड: मुख्य आरोपी अरमान का खुलासा, पूर्व पार्षद असलम, अफरोज और आसिफ को बताया निर्दोष 

aslop.jpg

रांची
बहुचर्चित कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी अरमान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पूर्व पार्षद  असलम, अफरोज और आसिफ का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। अरमान ने इन तीनों को पूरी तरह निर्दोष करार दिया।


वहीं, नामजद आरोपियों में शामिल आसिफ ने भी मीडिया के सामने अपनी सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि वारदात के समय वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। आसिफ ने बताया कि उसने पुलिस को अपने सबूत सौंप दिए हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भरोसा जताया कि सच सामने आने पर उनकी बेगुनाही साबित हो जाएगी।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए, ताकि असली दोषियों को सजा मिले और निर्दोष लोगों को फंसने से बचाया जा सके।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest