रांचीः
झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने झारखंड की वर्तमान स्थिती से उनको अवगत कराया। इन दिनों हो रहे अपराधिक घटना के बारे में उनको बताया, साथ ही ध्वस्त कानून व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। कुणाल षाड़ंगी ने इस ओर जरूरी पहल की मांग की।
कानून व्यवस्था ध्वस्त
कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि झारखंड की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। दिन दहाड़े बड़ी से बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन सत्ता के करीबियों को एके-47 जैसे घातक हथियार दे रही है। अंकिता हत्याकांड में डीएसपी नूर मुस्तफा ने प्राथमिकि में बच्ची की उम्र को बढ़ाकर लिखवाया जिसपर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।