logo

कुणाल षाडंगी ने प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, संगठन के नेताओं पर लगाया ये आरोप

कुणाल षाडंगी ने प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, संगठन के नेताओं पर लगाया ये आरोप

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग से पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  कुणाल षाडंगी ने त्यागपत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंप दिया है। वहीं, भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कुणाल षाडंगी ने नेताओं पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लेटर में बाबूलाल मरांडी को लिखा है कि "मैंने आपको व्यक्तिगत तौर पर मिलकर और फोन व पिछले दिनों व्हाट्सएप के माध्यम से भी लगातार सूचित किया है। यहां महीनों से स्थानीय संगठन के द्वारा एक सुनियोजित ढंग से साजिश के तहत व मुझे अपमानित करने के उद्देश्य से पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है।" 


समर्थक भी हो रहे उपेक्षा का शिकार 
कुणाल ने आगे लिखा है कि "पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के मेरे समर्थकों के साथ भी वैसा ही रवैया अपनाया जा रहा है। मेरे द्वारा इसकी सूचना प्रदेश के संगठन महामंत्री जी तथा वर्तमान में प्रदेश के प्रभारी महोदय को इसकी सूचना लगातार अंतराल में देने के बाद भी किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिए जाने के कारण आहत होकर व दुखी हृदय से प्रदेश के प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देता हूँ। इसे स्वीकार करें।"

Tags - Kunal Shadangi State Spokesperson Kunal Shadangi Kunal Shadangi News Kunal Shadangi Resignation