logo

उलगुलान न्याय महारैली के लिए बनी प्रबंधन समिति, कांग्रेस के कुमार राजा को मिली अहम जिम्मेदारी

a5318.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बनी मैदान प्रबंधन समिति में कांग्रेस के कुमार राजा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। 18 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा जारी सूची में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के 17 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। इस कमिटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाकपा (माले), कांग्रेस, आप पार्टी और आरजेडी के लोगों को शामिल किया गया है। 

मैदान प्रबंधन समिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुस्ताक आलम, हेमलाल महतो और अश्विनी मेहता को जगह मिली है। कांग्रेस पार्टी से कुमार राजा और राकेश किरण महतो को जगह मिली है। भाकपा माले के अजय सिंह, लालदेव सिंह, सुरकनाथ लोहरा, सुरेश मुंडा, भुवनेश्वर केवट और सुदामा खलखो को शामिल किया गया है। आम आदमी पार्टी के संतोष रजक और अशोक उरांव भी इस कमिटी में शामिल हैं। टीएमसी के जेपी साहू और जगदीश साहू को जगह मिली है। आरजेडी के धर्मेंद्र महतो और राम भजन सिंह को भी कमिटी में जगह दी गई है। 

इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेताओं का जुटान 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होगा। झामुमो ने इस महारैली का प्रस्ताव दिया था। उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने का न्योता इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दलों के दिग्गज नेताओं को दिया गया है। इसमें राहुल गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे और आम आदमी पार्टी के वरीय नेताओं के शामिल होने का अनुमान है। 

Tags - Kumar RajaINDIA AllianceJharkhand NewsUlgulan Nyay Maharally