जामताड़ा
हुल दिवस के अवसर पर 30 जून को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जामताड़ा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अमर शहीद सिदो-कान्हू की स्मृति में आयोजित होने वाली भव्य बाइक रैली में शामिल होंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।
आदिवासी सावता सुसार आखड़ा के संयोजक मंगल सोरेन ने बताया कि बाइक रैली की शुरुआत पोसोई मोड़ से होगी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रामपुर चौक टोला और अमलाबानी चौक पहुंचेगी। यहां चंपाई सोरेन शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद आयोजित जनसभा में वे लोगों को संबोधित करेंगे।

29 जून की शाम से ही होगी हुल दिवस की शुरुआत
हुल दिवस के आयोजन की शुरुआत 29 जून की शाम से ही होगी। फतेहपुर अंचल के मंझला चला गांव में पारंपरिक ढोल, नगाड़े और मांदर की थाप के साथ वीर शहीदों को याद किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए हुल दिवस के इतिहास और आदिवासी वीरता की गौरवगाथा को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आदिवासी सावता सुसार आखड़ा ने संचालन समिति का गठन किया है। समिति में उत्तम हेम्बरम, सोनमुनी हेमब्रम और अबीता हांसदा को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दारासिंग हेमब्रम, सालेश हेमब्रम, अर्जुन सोरेन और सूखेन्द्र टुडू समेत कई कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। अमलाबानी गांव के ग्रामीण भी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
.jpg)