logo

कोडरमा में खेत से लौट रही चार महिलाएं तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आईं, एक की हालत गंभीर

कोडरमा_accident.jpg

कोडरमा

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर महेशपुर के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान लक्ष्मी देवी (39) पति पवन कुमार मेहता, कंचन देवी (45) पति अशोक मेहता, कंचन देवी (36) पति राजेश मेहता, सभी निवासी बिधिन पिंडा कालीमंडा के रूप में हुई है। चौथी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं महेशपुर स्टेशन की ओर स्थित अपने खेत से काम कर लौट रही थीं। कुछ महिलाएं घास लेकर घर जा रही थीं, तभी महेशपुर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को डोमचांच रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन की तलाश कर रही है।

Tags - Road Accident Speeding Vehicle Road Safety Koderma police