logo

कोडरमा : लॉकडाउन में मिसाल पेश करने वाली महिला उद्यमी नेहा राज की गला रेतकर निर्मम हत्या

WhatsApp_Image_2026-05-14_at_7_40_16_PM.jpeg

कोडरमा
लॉकडाउन में मिसाल पेश करने वाली कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र की मिटको कॉलोनी में एक महिला उद्यमी नेहा की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। नेहा राज वही महिला हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना खुद का बिजनेस खड़ा कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

स्कूल से लौटे बेटे ने देखा मां का शव
घटना का खुलासा तब हुआ जब नेहा राज का बेटा दोपहर में स्कूल से घर लौटा। जैसे ही वह कमरे के अंदर दाखिल हुआ, उसने अपनी मां को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा। मां की यह हालत देख बच्चा चीखते हुए घर से बाहर भागा, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।


लॉकडाउन में चर्चा में आई थीं नेहा
मृतका नेहा राज ने कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में अपना खुद का बिजनेस शुरू किया था। विपरीत परिस्थितियों में अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने के कारण वह काफी चर्चा में आई थीं और समाज के लिए एक प्रेरणा मानी जाती थीं। उनकी हत्या की खबर से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।पुलिस की कार्रवाई और जांच
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता देखते हुए एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला माना गया है। पुलिस रंजिश, लूटपाट और आपसी विवाद समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
 

Tags - Koderma MurderCase NehaRaj CrimeNews JharkhandNews