logo

रांची-वाराणसी वंदे भारत में सफर करने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा, जान लीजिए

vande_bharat_train.jpg

 

द फॉलोअप डेस्क:

12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। ट्रेन सुबह 5:10 बजे खुलेगी और बनारस दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी। गौरतलब है कि पहले सामान्य ट्रेन से रांची से बनारस जाने में करीब 11 घंटे का वक्त लगता था लेकिन, अब महज 7:50 घंटे में यात्री गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।

चेयर कार का किराया नाश्ता व भोजन के साथ 1505 होगा व बिना नाश्ता व भोजन के 1160 रुपये होगा। एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया नाश्ता व भोजन के साथ 2725 रुपये होगा वहीं नाश्ता और भोजन के 2325 रुपये होगा। वहीं, बनारस से रांची आने वाले यात्रियों को नाश्ता की सुविधा नहीं मिलेगी। रांची से बनारस के लिए इस ट्रेन का किराया 2,675 रुपये खाना के साथ और बिना भोजन के 2325 रुपये है।

डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि 12 मार्च को पूरे देश में 10 जगहों पर वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे।