logo

Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए केएन त्रिपाठी का नामांकन पत्र खारिज 

KN.jpg

रांचीः 
केएन त्रिपाठी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए केएन त्रिपाठी का नाम खारिज हो गया है। बताया जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं मेल होने की वजह से नामांकन खारिज किया गया है। अब खड़गे और थरूर के बीज मुकाबला होगा। 


बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए झारखंड के पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने भी शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था। वह डालटनगंज के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। केएन त्रिपाठी ने उम्मीद जताई थी कि उन्हें देश के विभिन्न राज्यों से पार्टी नेताओं का समर्थन मिलेगा लेकिन आज नामांकन ही खारिज हो गया है।