logo

कौन कर रहा हर दिन हत्याएं, नक्सली? या फिर कोई और दे रहा घटना को अंजाम

shav60.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पश्चिम सिंहभूम जिले में लगातार चौथे दिन एक व्यक्ति का शव मिला है। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।  दरअसल बिला गांव चौक से बुरुदुईया जाने वाले रास्ते पर एक शख्स की हत्या कर दी गई है। यह लगातार चौथी हत्या है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात की घटना है। शव देखकर लग रहा है कि पत्थर से कूच कर व्यक्ति हत्या की गई है।

एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि  सुबह स्थानीय ग्रामीण बिला से बुरुदुइया जा रहे थे, तभी उन्होंने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।  एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है और यह घटना नक्सली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि जिले में पिछले चार दिन से लगातार नक्सलियों के नाम पर हत्या की जा रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसी ना किसी का शव बरामद हो रहा है। लोग सभी घटनाओं को नक्सली घटना से जोड़ कर देख रहे हैं लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N