logo

धनबाद स्टेशन पर बेहोश मिले रांची से किडनैप कारोबारी, RPF ने परिजनों को दी जानकारी

rgtrgryreg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के ठाकुरगांव उरुगुट्टू के रहने वाले होटल कारोबारी लाल रणविजय नाथ शाहदेव को गुरुवार को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को शाहदेव धनबाद रेलवे स्टेशन के RPF पोस्ट पर बेहोशी की हालत में मिले। यहां उन्हें इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें शाम को उनके घर वापस लाया गया।RPF ने दी परिजनों को सूचना
मिली जानकारी के अनुसार, शाहदेव गुरुवार सुबह 11:00 बजे उरुगुट्टू स्थित अपने घर से पिठोरिया के लिए निकले थे। लेकिन देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। मगर उनकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर प्रशासन को सूचित किया गया। फिर भी शाहदेव के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया। हालांकि, शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF ने परिवार को जानकारी दी कि शाहदेव बेहोशी की हालत में स्टेशन पहुंचे थे। 

मामले की ली जाएगी पूरी जानकारी 
मालूम हो कि शाहदेव रांची में होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और बलियापुर के CO के रिश्तेदार हैं। इस घटना पर ठाकुरगांव थाना प्रभारी ने बताया कि शाहदेव अभी भी काफी सहमे हुए हैं। ऐसे में जैसे ही उनकी स्थिति ठीक होगी, पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी।
 

Tags - Ranchi Crime Dhanbad Railway Station Kidnapped Businessman Crime News Jharkhand News Latest News Breaking News