logo

चालक को मीट भात में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटी आर्टिगा कार, खूंटी की वारदात

WhatsApp_Image_2026-05-03_at_3_47_59_PM.jpeg

खूंटी
खूंटी जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से एक ट्रेवल एजेंसी के चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और मारपीट के बाद उसकी अर्टिगा कार लेकर फरार हो गए। घटना के बाद चालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।नशीला भोजन खिलाकर चालक से अर्टिगा लूटी
जानकारी के अनुसार, ओडिशा नंबर (OD02DH6313) की अर्टिगा कार एक ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से बुक की गई थी। चालक दुष्यंता साहू दो सवारियों को लेकर यात्रा पर निकला था। रास्ते में खूंटी क्षेत्र में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गाड़ी रुकवाई और एक होटल से मीट-भात व मिठाई पैक कराई। इसके बाद सुनसान स्थान पर बैठकर तीनों ने साथ भोजन किया। इसी दौरान आरोपियों ने चालक के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। ठीक भोजन करने के कुछ ही देर बाद चालक की हालत बिगड़ने लगी और वह कार में बैठते ही बेहोश हो गया। चालक के बेहोश होते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मृत समझकर सड़क किनारे छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी अर्टिगा कार लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की नजर घायल चालक पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
 

Tags - Khunti Jharkhand IndiaCrime HighwayRobbery VehicleTheft