logo

खूंटी : तोरपा में रथ घुमाने के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 7 छात्र, 2 की मौत

Screenshot_2026-07-20_150908.jpg

खूंटी
खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से श्री हरि प्लस टू स्कूल के सात छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा लंच ब्रेक के दौरान मौसीबाड़ी के पास रथ घुमाते समय हुआ। घायलों में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि अन्य सात गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सातों स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।  का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में जारी है। 
दो छात्रों की हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चंदन कुमार और तारकेश्वर महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खूंटी रेफर कर दिया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया >अन्य घायल छात्रों में अरमान आलम (16 वर्ष, तोरपा), सूजय लुहरा (17 वर्ष, सैयसेरा), नीलय एक्का (तोरपा), पंजक राम (16 वर्ष) और रुपेश कुमार शामिल हैं। इन सभी का उपचार रेफरल अस्पताल में जारी है। 
रथ घुमाने के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल में दोपहर के समय लंच ब्रेक चल रहा था। इसी दौरान कुछ छात्र स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित मौसीबाड़ी के पास खड़े रथ को घुमाने लगे। बताया जा रहा है कि रथ का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही तेज करंट पूरे रथ में फैल गया, जिसकी चपेट में आकर वहां मौजूद सातों छात्र घायल हो गए।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही तोरपा रेफरल अस्पताल में स्थानीय लोगों और परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घायल बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और गमगीन माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि छात्र लंच ब्रेक के दौरान स्वयं मौसीबाड़ी पहुंचे थे या उन्हें रथ को धक्का देने अथवा घुमाने के लिए किसी ने बुलाया था। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। 

Tags - Khunti news Torpa accident electrocution incident high tension line accident school students injured