logo

खूंटी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 11 साल से लापता 4 नाबालिग लड़कियां दिल्ली-जयपुर से रेस्क्यू

खूंटी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 11 साल से लापता 4 नाबालिग लड़कियां दिल्ली-जयपुर से रेस्क्यू

द फॉलोअप डेस्क, खूंटी:

Khunti Police Rescue Minor girls : मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खूंटी पुलिस (Khunti Police) ने चार नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस ने तीन लड़कियों को दिल्ली(Delhi) और एक को जयपुर(Jaipur) से रेस्क्यू किया। इनमें जयपुर से मिली बच्ची करीब 11 साल से लापता थी, जबकि दिल्ली से बरामद तीनों लड़कियां लगभग एक साल पहले अपने घरों से बिछड़ गई थीं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर या अगवा कर दूसरे शहरों में ले जाया गया था। आरोप है कि उन्हें प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए अलग-अलग घरों में घरेलू काम में लगाया गया, जहां उनके शोषण की आशंका है। परिजनों की शिकायत और पुलिस की तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली में छापेमारी कर तीन लड़कियों को खोजा गया। वहीं, जयपुर से 11 साल से लापता बच्ची की बरामदगी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।

एसपी ऋषभ गर्ग ने क्या बताया?

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले में मानव तस्करी गिरोह और प्लेसमेंट एजेंसियों की भूमिका की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, चारों लड़कियों को खूंटी लाने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद उनकी काउंसलिंग और बाल कल्याण समिति (CWC) के माध्यम से परिजनों से मिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Tags - Khunti Police Jharkhand Police Minor Girls Rescue Missing Girls Delhi Rescue Jaipur Rescue