logo

खूंटी में हादसा : तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से 1 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल 

auto.jpeg

खूंटी 
अड़की थानाक्षेत्र के गम्हरिया मार्ग नरदा नदी के पास आज एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बोदी मुंडाके रूप में की गयी है। मृतक बोदी मुंडा मारंगबेड़ा गांव का रहने वाला था। हादसे के समय ऑटो में 10 लोग सवार थे। सभी लोग ऑटो से अड़की के हेंबरोम बाजार से अपने घर साहु मारंगबेड़ा गांव जा रहे थे। तेज रफ्तार ऑटो अचानक नरदा नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। 


एक घायल की हालत गंभीर 
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऑटो में दबने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। इनमें से एक मंगरा मुंडा की हालत गंभीर बताई जाती है। उसे एंबुलेंस से अड़की अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने मंगरा मुंडा की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में बताया है। 


शव को भेजा जायेगा पोस्टमार्टम के लिए 

वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी है। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर थाने में रखा है। कहा कि कल सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल खूंटी भेजा जायेगा। सभी घायलों को घर पहुंचाने की व्यवस्था पुलिस की ओर से कर दी गयी है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Road accidentdeathauto accidentJharkhand News