logo

डकैती की कोशिश नाकाम, बेटे को गोली लगने के बावजूद पिता ने बदमाशों को दबोचा

पोीैा.jpg

द फॉलोअप डेस्क

खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में शनिवार देर रात डकैती की एक बड़ी वारदात उस समय टल गई, जब घर के मालिक केदार अहिर ने साहस का परिचय देते हुए हथियारबंद डकैतों का मुकाबला किया। डकैतों ने फायरिंग की, जिसमें उनके बेटे रुसू अहिर को गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बावजूद केदार अहिर पीछे नहीं हटे और एक डकैत खुदीराम ओड़ेया को पकड़ने में सफल रहे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिससे बाकी डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


ग्रामीणों का गुस्सा और सेंदरा की स्थिति
पकड़े गए डकैत को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। कुछ ग्रामीण पारंपरिक सेंदरा करने के मूड में दिखे, जिससे हालात और बिगड़ सकते थे। हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पुलिस की तत्परता से संभावित बड़ी हिंसक घटना टल गई।


पुलिस जांच और घायल का इलाज जारी
घायल रुसू अहिर को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार अन्य डकैतों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

 

Tags - Jharkhand news crime news robbery case Khunti news village incident police action