logo

खूंटी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती की बेरहमी से हत्या; घाघरा पुल के पास मिली लाश

crime58.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खूंटी जिले में युवक और युवती की बेरहमी से हत्या कर शव फेंक दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना खूंटी थाना क्षेत्र की है, जहां घाघरा पुल के पास दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर खूंटी थाना और मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या बेहद बेरहमी से किए जाने की बात सामने आई है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


शवों की पहचान नहीं
समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक और युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से संपर्क कर शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों और पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Khunti Double Murder Jharkhand Crime Police