logo

जमशेदपुर : खरकई नदी में तैरता मिला युवक का शव, गुरुवार से ही लापता था

खरकई नदी में तैरता मिला युवक का शव, गुरुवार से ही लापता था

द फॉलोअप डेस्क, डेस्कः

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह स्थित खरकाई नदी घाट पर शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। शव दिखाई देने के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान धनबाद निवासी सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। सुमित आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 24 में अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार से अचानक लापता हो गया था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नदी तक कैसे पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags - Adityapur News Kharkai River Saraikela Crime Dead Body Jharkhand News