logo

केरेडारी : अपराधियों ने कार्यालय में दिन दहाड़े की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी 

NEWS2514.jpg

केरेडारी
अज्ञात अपराधियो द्वारा टंडवा केरेडारी मुख्य पथ पर एक्विप केयर साईट कार्यालय में आज दोपहर डेढ़ बजे दिन दहाड़े फायरिंग हुई। ऑफिस में घुस कर चार राउंड फायरिंग की गयी। ऑफिस में रखे लैपटॉप के ऊपर गोली चलायी गयी। लैपटॉप से गोली पार करते हुए ऑफिस कर्मी जावेद की कनपटी से पार कर हो गयी जो बाल-बाल बच गये। इसके बाद बाहर दो राउंड फायरिंग करते हुए अपराधी काले रंग के पल्सर से टंडवा फोर लाइन होते हुए फरार हो गये। फायरिंग की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना प्रभारी अजित कुमार ने घटना स्थल पर एक गोली तीन खोखे बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अपराधी पुलिस के हाथों सलाखों तक पहुंचाया जायेगा। इधर घटना के बाद केरेडारी क्षेत्र कोल व्यवसायों व ट्रांसपोर्टरों में दहशत का माहौल है।


 

Tags - Keredari Criminals fire office Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News