logo

KC वेणुगोपाल से दिल्ली में मिले बंधु तिर्की, झारखंड को लेकर इन मुद्दों पर हुआ विमर्श 

KC वेणुगोपाल से दिल्ली में मिले बंधु तिर्की, झारखंड को लेकर इन मुद्दों पर हुआ विमर्श 

रांची
पूर्व मंत्री और झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने आज नयी दिल्ली में सांसद और कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की और झारखण्ड में संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की। बंधु तिर्की ने कांग्रेस महासचिव से हुई अपनी बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि के.सी. वेणुगोपाल ने उनसे झारखण्ड कांग्रेस के संदर्भ में अनेक जानकारियों के साथ-साथ संगठन सृजन और जारी गतिविधियों के अतिरिक्त जन सरोकार के मामले में जारी गतिविधियों की जानकारी ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि श्री वेणुगोपाल ने पार्टी के अतिरिक्त जनहित और पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के मामले में अनेक महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिये।


 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - KC Venugopal Bandhu Tirkey Jharkhand Congress Congress Organization Ranchi