द फॉलोअप डेस्कः
नार्थ ईस्ट असम के रहनेवाले कार्तिक साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं। मंगलवार को वह साइकिल से यात्रा करते हुए ही धनबाद के झरिया पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। 8 अगस्त को कार्तिक ने बंगाल से यह यात्रा शुरू की थी। अभी तक कार्तिक ने 9 हजार किमी की यात्रा कर ली है। ऐसे में वह देश के 9 राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगले एक साल में बाकी राज्यों की यात्रा पूरी करेंगे। साइकिल पर वह भारत का तिरंगा लगाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको भारतीय होने का गर्व है। कार्तिक ने बताया कि उनके जैसे लोगों की तुलना चाइना से की जाती है। यह कहकर की उनका वेशभूषा चाइना के लोगों से मिलता है। कार्तिक ने बताया कि वह लोगों को बता देना चाहते हैं कि वह भी भारतीय हैं। उन्होंने बताया जब वे 11 साल के थे तब उन्होंने न्यूजीलैंड के एक कपल को ऐसे ही विश्व भ्रमण पर निकलते देखा था। तभी से खुद भी भारत भ्रमण की जिज्ञासा जगी और आज पांच महीने पूर्व यात्रा प्रारम्भ कर दी।उन्होंने बताया हमें गर्व है की हम भारत में जन्मे। यहां के लोग अच्छे हैं। भारतीयता की भावना यहां कदम-कदम पर देखने को मिलती है। हर किसी ने आदर सत्कार की भाव से देखा। कार्तिक अब धनबाद के बाद आगे की यात्रा रांची होकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ेगे।