logo

रांची के धुर्वा से लापता करन-अर्जुन रांची रेलवे स्टेशन पर CCTV में नजर आये, गए कहां...

a587.jpg

रांची:

रांची के धुर्वा से 2 सगे भाई लापता हो गए। इनके नाम करन-अर्जुन हैं। करन-अर्जुन की गुमशुदगी को लेकर सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। दरअसल, दोनों भाई रांची रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दोनों  भाई स्वेच्छा से जाते दिखाए दे रहे हैं। रांची पुलिस की एक टीम लगातार दोनों बच्चों को ढूंढ़ने में लगी है। इस बीच मामले में सियासत भी तेज हो गई है। शुक्रवार को झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू लापता बच्चों के परिजनों से मिले और रांची पुलिस से उन्हें अविलंब सुरक्षित ढूंढ़ने की मांग की। उन्होंने रांची पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया।

रांची रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दिखे
अब करन-अर्जुन के सीसीटीवी फुटेज में नजर आने के बाद पुलिस को पहला सुराग मिला है। अब यह पता लगाने का प्रयास होगा कि दोनों भाइयों ने क्या कोई ट्रेन पकड़ी है। बच्चों  की मां का आरोप है कि जहां उनके बच्चे काम करते थे, वहां चोरी का आरोप लगाकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की गई। स्थानीय लोगों ने भी आशंका जताई है कि संभवत चोरी का आरोप लगाने और मारपीट करने से बच्चे डरकर कहीं चले गये हैं। 

सगे भाइयों की गुमशुदगी मामले में नया मोड़
रांची के धुर्वा से दो सगे भाइयों के लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि लापता बच्चों के परिजनों से बातचीत और थाने में दर्ज एफआईआर की भाषा में विरोधाभास नजर आता है। उन्होंने पुलिस पर मनमाना एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। इस बीच बच्चों  के माता-पिता और बच्चे जहां काम करते थे, उसके मालिक में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। दावा किया जा रहा है कि बच्चों पर 2500 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गई थी। 

Tags - Jharkhand NewsRanchi Child Missing Case2 Brother's Missing CaseCrime NewsRanchi Police